Rajasthan VDO Recruitment 2027 Update: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी के 4000+ पदों पर भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, यहाँ देखें

Rajasthan VDO Vacancy 2027 Latest Update: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए ग्राम विकास अधिकारी (Village Development Officer - VDO) भर्ती को लेकर दो बहुत ही बड़े अपडेट सामने आए हैं। यह अपडेट सूचना का अधिकार (RTI) के आधिकारिक जवाब और राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) के अध्यक्ष आलोक राज द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में ग्राम विकास अधिकारियों के 1074 पद रिक्त चल रहे हैं और राज्य में प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण हेतु 3099 नवीन पद सृजित किए गए हैं। ऐसे में आगामी भर्ती लगभग 4000 से अधिक पदों पर होने की पूरी संभावना है। हालांकि, परीक्षा के आयोजन को लेकर चयन बोर्ड अध्यक्ष ने एक बड़ा बयान जारी किया है, जिसका पूरा विवरण नीचे विस्तार से दिया गया है।

Rajasthan VDO Recruitment 2027 Overview
भर्ती बोर्ड का नाम (Board) राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB), जयपुर
पद का नाम (Post Name) ग्राम विकास अधिकारी (VDO)
RTI के अनुसार रिक्त पद 1,074 पद
सृजित / क्रमोन्नत किए गए नए पद 3,099 पद
कुल संभावित पदों की संख्या लगभग 4,000+ पद 🎯
भर्ती का प्रकार / अनिवार्य परीक्षा राजस्थान CET (स्नातक स्तर - Graduate Level) आधारित
संभावित परीक्षा समय (Exam Plan) मई 2027 के बाद (चयन बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार)
वेतनमान (Grade Pay & Level) ग्रेड पे-2400 (पे मैट्रिक्स लेवल L-6)

Rajasthan VDO Exam Pattern (परीक्षा की स्कीम)

आरएसएमएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी (VDO) लिखित परीक्षा पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ (Multiple Choice Questions) आधारित होगी। अंकों और प्रश्नों का सटीक विभाजन नीचे तालिका में दिया गया है:

भाग / विषय का नाम (Subjects) कुल प्रश्न कुल अंक (Marks) समय अवधि
1. भाषा ज्ञान (सामान्य हिन्दी: 30 अंक, अंग्रेजी: 20 अंक) 160 प्रश्न 50 अंक 03 घंटे
(180 मिनट)
2. गणित (Mathematics) 30 अंक
3. सामान्य ज्ञान (समसामयिक घटनायें व सामान्य विज्ञान) 20 अंक
4. भूगोल और प्राकृतिक संसाधन 30 अंक
5. राजस्थान के संदर्भ में कृषि व आर्थिक विकास 30 अंक
6. राजस्थान का इतिहास और संस्कृति 30 अंक
7. बेसिक कम्प्यूटर ज्ञान (Basic Computer) 10 white
कुल योग (Total) 160 प्रश्न 200 अंक —

⚠️ महत्वपूर्ण परीक्षा नियम व निगेटिव मार्किंग (Negative Marking):

  • नकारात्मक अंकन: परीक्षा में 1/3 भाग (One-Third) की निगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के पूर्णांक का एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
  • 5वां विकल्प (E Option) नियम: ओएमआर शीट में प्रत्येक प्रश्न के लिए 5 विकल्प (A, B, C, D, E) दिए जाएंगे। यदि आप किसी प्रश्न को हल नहीं कर रहे हैं, तो 'E' विकल्प का गोला काला करना अनिवार्य है।
  • अयोग्यता का नियम: यदि कोई अभ्यर्थी 10% से अधिक प्रश्नों में पांचों गोलों में से किसी को भी गहरा नहीं भरता है, तो उसे परीक्षा में सीधे अयोग्य (Disqualified) घोषित कर दिया जाएगा।

RSMSSB VDO Syllabus Topic Wise (विस्तृत पाठ्यक्रम)

चयन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक पाठ्यक्रम के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:

  • सामयिकी (Current Affairs): अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर प्रमुख समसामयिक मुद्दे, घटनाएं, मुख्य संगठन और चर्चित व्यक्तित्व।
  • भूगोल और प्राकृतिक संसाधन: विश्व के महत्वपूर्ण स्थान, नदियां, पहाड़। भारत का पर्यावरण, वन्य जीवन और पारिस्थितिकी (Ecology)। राजस्थान का भौगोलिक परिदृश्य, मौसम, वनस्पति, जनसंख्या की समस्याएं, अकाल व सूखा, खनिज, वन, पानी और पशु संपदा।
  • कृषि व आर्थिक विकास (राजस्थान के संदर्भ में): खाद्य व व्यावसायिक फसलें, कृषि आधारित उद्योग, इंदिरा गांधी नहर परियोजना सहित वृहद सिंचाई योजनाएं, उद्योग, राजस्थानी हस्तकला और पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका।
  • इतिहास और संस्कृति: राजस्थान की मध्यकालीन पृष्ठभूमि, स्वतंत्रता आंदोलन व राजनीतिक जागृति, बोलियां और साहित्य, संगीत, नृत्य, नाटक, लोक देवता-देवियां, संत, मेले, त्योहार, रीति-रिवाज, पोशाक और आभूषण (विशेषकर आदिवासी जनजातियों के संदर्भ में)।
  • गणित (Mathematics): प्रतिशत, दशमलव व भिन्न, अनुपात-समानुपात, औसत, साधारण व चक्रवृद्धि ब्याज, लाभ-हानि, बट्टा, समय-दूरी, रेखागणित, केंद्रीय प्रवृत्ति के माप (माध्य, माध्य विचलन), वृत्त और चतुर्भुज।
  • भाषा ज्ञान: हिन्दी में संधि, समास, उपसर्ग, प्रत्यय, पर्यायवाची, विलोम शब्द, शब्द-शुद्धि, वाक्य-शुद्धि, मुहावरे और लोकोक्तियाँ। अंग्रेजी में सीनियर सेकेंडरी स्तर की ग्रामर और पैराग्राफ आधारित प्रश्न।
  • बेसिक कम्प्यूटर: कम्प्यूटर के लक्षण, रैम (RAM), रोम (ROM), फाइल सिस्टम, इनपुट डिवाइसेज, ऑपरेटिंग सिस्टम और एमएस ऑफिस (MS Word, Excel, PowerPoint) की सामान्य जानकारी।

RSMSSB अध्यक्ष आलोक राज का बड़ा बयान (VDO Recruitment Date)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया पर अभ्यर्थियों के सवालों का जवाब देते हुए साफ़ शब्दों में कहा है:

"वीडीओ (VDO) भर्ती की अभी तक बोर्ड के पास कोई आधिकारिक अर्थना (Requisition) प्राप्त नहीं हुई है। वैसे भी, यह एक सीईटी स्नातक (CET Graduate Level) आधारित भर्ती है, इसलिए इसे आगामी वर्ष यानी मई 2027 के बाद ही कभी प्लान किया जाएगा। भर्ती का अंतिम निर्णय इस बात पर निर्भर करेगा कि प्रशासनिक विभाग द्वारा बोर्ड को अर्थना कब भेजी जाती है।"

RTI रिपोर्ट: रिक्त पदों और नव सृजित पदों का पूरा गणित

सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में पदों की ताज़ा स्थिति इस प्रकार है:

  • ग्राम विकास अधिकारी (L-6): वर्तमान में राजस्थान की कुल 14,403 ग्राम पंचायतों में से केवल 10,554 पद ही स्वीकृत थे, जिनमें से 1074 पद पूर्ण रूप से रिक्त पड़े हैं।
  • 3099 नवीन पदों को मंजूरी: हाल ही में नवसृजित 3467 ग्राम पंचायतों पर सुचारू कार्य के लिए 3099 नवीन ग्राम विकास अधिकारी के पदों को सृजित/क्रमोन्नत किए जाने की प्रशासनिक सहमति दी जा चुकी है।
  • वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी (L-10): इसके साथ ही, पदोन्नति (Promotion) के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ वीडीओ के 750 पूर्व पदों को बढ़ाकर 1250 नए पद किए गए हैं।

Rajasthan VDO Recruitment 2027 Important Links

महत्वपूर्ण लिंक विवरण डायरेक्ट लिंक
Download RSMSSB Official Exam Calendar PDF 📋 DOWNLOAD
Check RSMSSB VDO Official Update Portal 🌐 rsmssb.rajasthan.gov.in

⚠️ महत्वपूर्ण अस्वीकरण (Disclaimer):

RPJobAlert.in पर प्रसारित यह जानकारी सोशल मीडिया पर चयन बोर्ड अध्यक्ष के आधिकारिक बयान और सूचना के अधिकार (RTI) के तहत प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर अभ्यर्थियों की त्वरित जानकारी के लिए तैयार की गई है। यद्यपि सभी तथ्यों की जांच की गई है, फिर भी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भविष्य के किसी भी आधिकारिक विज्ञापन, पात्रता नियमों और संशोधित परीक्षा कैलेंडर के लिए नियमित रूप से राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट (rsmssb.rajasthan.gov.in) का अवलोकन करते रहें।

Blogger द्वारा संचालित.